फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A notice was issued to the matron for negligence in night duty and an answer was sought.

Rampur News: रात्रि ड्यूटी में लापरवाही पर मैट्रन को नोटिस देकर मांगा जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A notice was issued to the matron for negligence in night duty and an answer was sought.
रामपुर। जिला अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। देर रात इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कई बार समय पर स्टाफ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजाें की शिकायत के बाद सीएमएस ने मैट्रन को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्डों में तैनात कर्मचारियों पर रात्रि ड्यूटी पर सक्रिय नहीं रहने के आरोप लग रहे हैं। मरीजों ने सीएमएस से शिकायत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार की रात्रि कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। जिस कारण मरीजों को उपचार के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से वार्डों में शिफ्ट के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है और उन्हें पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश भी दिए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। सीएमएस डॉक्टर बीसी सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर मैट्रन से रात्रि में स्टाफ के तैनात न रहने के मामले में नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed