{"_id":"640a368651ede82cb801ecd4","slug":"a-man-arrested-in-fake-complints-rampur-news-c-15-1-79985-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुष्कर्म की फर्जी शिकायत में फंसा दरोगा का भाई, शांति भंग में गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुष्कर्म की फर्जी शिकायत में फंसा दरोगा का भाई, शांति भंग में गया जेल
विज्ञापन
स्वार। नगर के एक वकील और सभासद रहे उनके बड़े भाई आवेज खां के खिलाफ दुष्कर्म की फर्जी शिकायत कर 20 लाख की मांग करने का आरोपी दरोगा का भाई सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी पूर्व वार्ड सभासद आवेज खां लकड़ी कारोबारी भी हैं। उनके छोटे भाई शाहनवाज खां स्वार तहसील में वकालत करते हैं। उनका कहना है कि लगभग छह माह से जिला अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव सालारपुर खालसा निवासी तैयब खां फोन करके पैसों की मांग करता था। वह धमकी देता था कि पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर वह उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा देगा। इसको लेकर उसने अधिकारियों से शिकायत भी की थी। जांच के नाम पर दोनों भाई कोतवाली जाते-जाते आजिज आ गए। स्थानीय पुलिस हर शिकायत की जांच कर आख्याएं प्रेषित करती रही। मंगलवार को वह दो महिलाओं को साथ लेकर एसपी के पास पहुंच गया। एसपी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया और स्वार कोतवाल से जानकारी मांगी। कोतवाल ने शिकायतकर्ता की फर्जी शिकायतों को पोल पट्टी खोल दी। इसके चलते एसपी ने शिकायतकर्ता को स्वार पुलिस के हवाले करा दिया। इस दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वालीं दो महिलाएं वहां से खिसक गईं।
फर्जी शिकायत करने के आरोपी तैयब खां को कोतवाली लाया गया। इस दौरान पता चला कि आरोपी का भाई यूपी पुलिस में दरोगा है जिसके नाम का दुरुपयोग कर लोगों पर हनक दिखाता है। कोतवाली पुलिस ने तैयब खां के खिलाफ सीआरपी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की और एसडीएम के न्यायालय में चालान कर दिया। चूंकि मामला साथी वकील से जुड़ा हुआ था इसलिए जमानत के लिए स्वार के किसी वकील ने उसकी पैरवी में वकलतनामा नहीं लगाया। एसडीएम ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तैयब खां ग्राम प्रधान भी रह चुका है।