फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A 20-meter geo-tube wall has been constructed in the Bhakra Dam reservoir; the water flow will be diverted.

Rampur News: भाखड़ा डैम के जलाशय में 20 मीटर की जियो ट्यूब दीवार बनी, पानी की धारा बदलेगी

Mon, 14 Sep 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 20-meter geo-tube wall has been constructed in the Bhakra Dam reservoir; the water flow will be diverted.
बिलासपुर। भाखड़ा डैम के जलाशय में बने 20 फीट गहरे स्रोत को बंद करने के कार्य में नहर विभाग को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। मजदूरों ने जलाशय में जियो ट्यूब के जरिये करीब 20 मीटर लंबी दीवार नदी के बीच में बनाने में सफलता हासिल कर ली। एक और जियो ट्यूब में मिट्टी व बालू भरने का कार्य सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद भाखड़ा नदी के पानी की धारा की दिशा बदल जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को मजदूरों ने पानी के बीच खड़े होकर कड़ी धूप में पूरे दिन काम किया। नहर में पानी का तेज बहाव होने के बावजूद श्रमिक जान जोखिम में डालकर जियो ट्यूब में बालू और मिट्टी भरते रहे। मौके पर दिनभर एसडीओ नंद लाल आर्य और जेई वीर सिंह मौजूद रहे और कार्य की निगरानी करते रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों ने लगातार काम कर दीवार को खड़ा किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के भाखड़ा डैम के जलाशय में पानी ने फर्श तोड़कर करीब 20 फीट गहरा एक स्रोत बना लिया है, जो जलाशय के पानी को खलासी व दोनों पुलों के नीचे होकर दूसरी तरफ तेजी के साथ फेंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीलीभीत से आए मडपंप व जियो ट्यूब से नहर विभाग ने जलाशय में स्रोत के चारों तरफ घेराबंदी करने का काम शुरू कर दिया था। 14 अगस्त को सपा कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा डैम के जलाशय में पानी के स्रोत होने की शिकायत एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया से की थी।
एसडीओ नहर एवं जेई के अनुसार डैम के जलाशय में बना स्रोत करीब 20 फीट गहरा है। शनिवार सुबह से ही जलाशय में भरे पानी को पीलीभीत के दूनी डैम से मंगाए गए मडपंप से निकालने का कार्य शुरू कर दिया था। साथ ही जियो ट्यूब में श्रमिकों ने पूरे दिन बालू, मिट्टी भरने का कार्य किया था।

जेई ने बताया कि पानी की दिशा बदलने के बाद करीब 20 फीट गहरे स्रोत का पानी भी मड पंप के जरिये खींचकर सूखा किया जाएगा। उसके बाद स्रोत को भरने का कार्य तेजी के साथ किया जाएगा। एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि नहर विभाग जलाशय में पैदा हुए पानी के स्रोतों को बंद करने का काम तेजी के साथ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed