{"_id":"47-34637","slug":"Rampur-34637-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर पशुओं से भरा कैंटर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सुंघाकर पशुओं से भरा कैंटर लूटा
Rampur
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ी गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने नशा सुंघाकर पशुओं से भरा कैंटर लूट ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
लखीमपुर खीरी के बड़ा गांव निवासी अनीस ने सिविल लाइंस कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर को वो कैंटर में सात पशु लेकर रामपुर आ रहे थे। रेलवे फाटक पार करने के बाद पीछे से आ रहे बोलेरो सवार बदमाशों ने कैं टर को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कैंटर चालक गुड्डू और अनीस को नशा सुंघाकर दोनों के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो में डाल दिया। इसके बाद बदमाश पशुओं से भरे कैंटर को लूटकर ले गए। चालक और उसके साथी को मुरादाबाद में संभल सीमा के पास जंगल में बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। होश आने पर दोनों लोगों ने खुद को मुरादाबाद में पाया। पीड़ित ने कैंटर मालिक इदरीश को मामले की जानकारी। 15 दिसंबर को सभी लोग थाने जा पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइंस एसएसआई सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।