{"_id":"47-34092","slug":"Rampur-34092-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार किसान विरोधी: नवेद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार किसान विरोधी: नवेद
Rampur
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्वार-टांडा के विधायक नवेद मियां ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। गन्ना मूल्य न बढ़ाकर किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। सरकार किसानों को नहीं, मिल मालिकों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
विधायक ने मंडवा हसनपुर में अपनी निधि से निर्मित सीसी रोड और नाली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। गन्ना मूल्य अभी तक किसानों को नहीं मिला है। शासन और प्रशासन किसानों के आंदोलन को दबा रहा है। सरकार किसानों की नहीं, चीनी मिल मालिकों की हितैषी है। मिलें न चलने से किसान अपना गन्ना सस्ते में बेच रहे हैं। विधायक ने बासमती चावल केनिर्यात पर पांबदी लगाने पर केंद्र सरकार का विरोध किया। इस मौके पर सैदनगर के ब्लाक प्रमुख सीमाब आलम खां, कांग्रेस के जिला महासचिव काशिफ खां, राजा खां, भूरा खां, सईद अहमद, अकबर अली, बब्लू खां, हाफिज फसाहत, जक्कन खां, मोहम्मद जान खां, हफीज खां भी थे।