फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रधान पर सुपुर्दगी की फसल काटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

प्रधान पर सुपुर्दगी की फसल काटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा। राजस्व विभाग और प्रशासन द्वारा अस्पताल और पंचायत घर के लिए आरक्षित की गई कृषि भूमि की फसल को प्रधान की ओर से कटवा लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहपुरा में चकबंदी के दौरान गाटा संख्या 1162 रकबा, 0.076 और गाटा संख्या 613 रकबा 0.060 भूमि को अस्पताल और पंचायत घर सहित विभिन्न जनहित के कामों के लिए आरक्षित किया था। उपजिलाधिकारी और राजस्व विभाग ने भूमि पर लगी शकरकंदी और धान की फसल को 24 सितंबर 2014 को गांव के ही मोहम्मद अहमद पुत्र मुस्तफा हुसैन के सुपुर्द कर दिया। उसका आरोप है कि प्रधान अकील अहमद ने अपने साथियों नबी सेन और अब्दुल अजीज के साथ मिलकर रातों रात चोरी से फसल काट ली। फसल चोरी चले जाने की शिकायत मोहम्मद अहमद ने उपजिलाधिकारी से की है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ थाने में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed