{"_id":"47-33139","slug":"Rampur-33139-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों और स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों और स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग
Rampur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों और स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बुधवार को जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई। स्टेशन परिसर पर भी दिन-रात अलग-अलग शेड्यूल के हिसाब से चेकिंग शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में प्रवेश द्वार, टिकट घर, प्लेटफार्म समेत कई स्थानों पर 24 घंटे जीआरपी जवान तैनात रहे।
ट्रेनों में अपराधियों की सक्रियता और वारदातों के बढ़ने से दीपावली पर जीआरपी विशेष रूप से अलर्ट है। त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ में किसी भी वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। पिछले कुछ माह में हुई वारदातों ने भी जीआरपी की सक्रियता बढ़ा दी है। दीपावली और भैया दूज के कारण बुधवार से रविवार तक ट्रेनों से लेकर स्टेशन तक भारी भीड़ रहेगी। भीड़ का फायदा उठाकर किसी भी प्रकार की वारदात की आशंका के चलते जीआरपी ने बुधवार से ही विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जीआरपी निरीक्षक सत्यपाल शर्मा ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर ट्रेनों और स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। काशी विश्वनाथ, पैसेंजर, सियालदाह, गुवाहटी, संपर्क क्रांति, इंटरसिटी, पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में भी लगातार राउंड अप कर चेकिंग की गई।