{"_id":"47-31250","slug":"Rampur-31250-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ एक और गवाह पेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ एक और गवाह पेश
Rampur
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित भाषण देने के मामले में विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ दर्ज परिवाद में एक और गवाह पेश हुआ। उसने तोगड़िया के बयान को सुनने की पुष्टि की। अब इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को होगी।
विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने दो दिन पहले मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इस पर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में रामपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता रेहान खां ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया। इसमें आरोप लगाया कि हिंदू मुस्लिम दंगा कराने की गरज से तोगड़िया ने भाषण दिया है। इससे देश के मुस्लिम समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में अब तक वादी और एक गवाह की गवाही हो चुकी है। बुधवार को इस केस में गवाह बनाए गए भोट निवासी अब्दुल कासिम ने गवाही दी। साथ ही उसने अपने बयान में तोगड़िया के बयान सुनने की बात कही। कहा कि इस बयान से उसकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को होगी।