{"_id":"47-28247","slug":"Rampur-28247-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन थियेटर में भिड़े सर्जन और एनेस्थेटिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन थियेटर में भिड़े सर्जन और एनेस्थेटिस्ट
Rampur
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला अस्पताल का आपरेशन थियेटर डाक्टरों का अखाड़ा बन गया। आपरेशन के लिए पहुंची सर्जन और एनेस्थेटिस्ट में जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद एनेस्थेटिस्ट बिना आपरेशन के ही वापस आ गए। सीएमएस ने समझा-बुझाकर मामला रफा-दफा किया।
जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों से डाक्टर व स्टाफ की कहासुनी और झगड़े की खबरें आए दिन सामने आती हैं। लेकिन, अब डाक्टर आपस में ही झगड़ने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सर्जन डा. चारू ढल और एनेस्थेटिस्ट डा. एसएल दिवाकर एक मरीज के आपरेशन के लिए ओटी में गए। जहां पर दोनों में मामूली बात पर कहासुनी होने लगी। दोनों में जमकर तकरार हुई। जिस पर डा. एसएल दिवाकर आपरेशन छोड़ सीएमएस के पास पहुंच गए और पूरे मामले को बताते हुए सर्जन पर बदसूलकी करने व अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया। जिस पर सीएमएस डा. आरके वर्मा ने दूसरे सर्जन से आपरेशन करवाने की बात कहते हुए डाक्टर को समझाया और शांत कराया।