{"_id":"47-25078","slug":"Rampur-25078-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय रायफल शूटिंग में रामपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय रायफल शूटिंग में रामपुर का दबदबा
Rampur
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हुई मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में रामपुर का दबदबा रहा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई नौ खिलाड़ियों की टीम में पांच खिलाड़ी रामपुर के शामिल हैं। संभल जनपद ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ओपन साइड और पीप साइड वर्ग में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता संयोजक राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज केप्रधानाचार्य रतनलाल यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ओपन साइड रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अमरोह केआदित्य ने प्रथम और मुरादाबाद के वारिस ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर बालक में रामपुर के हिमांशु चौधरी ने पहला और टीकाराम ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक में बिजनौर का अफजल प्रथम और रामपुर का अमित दिवाकर द्वितीय रहा। पीप साइड राईफल शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर में रामपुर के हरविंद्र सिंह, जूनियर में रामपुर के हिमांशु चौधरी और सब जूनियर बालक में बिजनौर के तनवीर ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका रोशन सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, तुषार शर्मा, प्रातेश श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र यादव, बहोरन सिंह, लोकेश कुमार, सलीम जैदी, इंद्रमणी, अनुज कुमार शर्मा, सुखवीर सिंह, चौसाली आदि शामिल थे। प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि मंडलीय प्रतियोतिगता केविजेता छात्र इलाहाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।