{"_id":"47-23578","slug":"Rampur-23578-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम
Rampur
Updated Fri, 23 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिजली पर संकट पर बरकरार है और अब लोग भी आपा खोने लगे है। एक और मुहल्ले के बाशिंदे ट्रांसफार्मर फुंकने पर आग बबूला हो गए और सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हाइवे पर जाम लगा दिया। लोगों के गुस्सा देख पुलिस को सूचना दी गई। जिनके आने के बाद जाम खोल दिया गया। लेकिन लोगों का गुस्सा ट्रांसफार्मर लगने के आश्वासन पर ही शांत हुआ।
पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र के मुहल्ला खजान खां का कुआं पर बुधवार की रात 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। लेकिन समय रहते उसे बदला नहीं जा सका। जिससे मुहल्ले के बाशिंदों को बिजली संकट से दोचार होना पड़ा। पूरी रात अंधेरे में काटने के बाद सुबह भी बिजली का इंतजार किया। लेकिन उमस भरी दोपहरी के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो देर शाम मुहल्ले वासी सड़क पर आ गए। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें सड़क से हटाया। गुस्साए लोगों को जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद वह शांत हुआ। जेई का कहना है कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा।