फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   यूपी के शिक्षा मित्रों संग हो रहा भेदभाव

यूपी के शिक्षा मित्रों संग हो रहा भेदभाव

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेशाध्यक्ष गाजी इमाम एवं संरक्षक शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा मित्रों संग दोहरी नीति अपना रही है। केंद्र शासित प्रदेशों केशिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाया गया है,जबकि यूपी में नहीं। कहा कि यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों ही नेता प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा के संग रामपुर पहुंचे,जहां उन्होंने शिक्षा मित्रों संग बैठक की। साथ ही 18 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। कहा कि यूपी में शिक्षा मित्रं का मानदेय पांच सालों में एक भी रुपया नहीं बढ़ाया है,जबकि केंद्र सरकार ने कांग्रेस शासित प्रदेशों में मानदेय दुगना कर दिया है। यूपी के शिक्षा मित्रों के संग उपेक्षा की जा रही है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम नेता यूपी से ही चुने जाते हैं। कहा कि 18 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सागर के खिलाफ दर्ज मुकदमें की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल मौर्य, वीर सिंह सैनी, बलवीर सिंह,रोशन लाल, जोगेंद्र सिंह, अवधेश मिश्रा, इजाबुल हसन, भूपेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 19 जून से निकाली जाने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सैयद जावेद मियां, विशेष चंद्र शर्मा, होरी लाल सैनी, जुल्फेकार अली, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed