{"_id":"47-22076","slug":"Rampur-22076-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया
Rampur
Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कब्रिस्तान के बाद अब प्रशासन ने नगर के तालाबों को कब्जे से मुक्त कराने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को प्रशासन ने तीन में दो तालाबों की पैमाइश करने के बाद अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर के एक कब्रिस्तान को भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया था। जबकि, अन्य तालाबों पर अभी भी अतिक्रमण है। प्रशासन ने अब तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम मदन सिंह गर्ब्याल, तहसीलदार अशोक कुमार की मौजूदगी में नगरपालिका कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक तालाब पर पहुंचे। उन्होंने पूरे तालाब की भूमि की पैमाइश की। इसके बाद मेड़ डाल दी। टीम ने तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। इसी तरह मोहल्ला सिंह कालोनी स्थित तालाब की भी पैमाइश की गई। उन्होंने पैमाइश के बाद अतिक्रमणकारियों को कब्जे खाली करने की चेतावनी दे दी।