{"_id":"47-17507","slug":"Rampur-17507-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्रों पर छापे,मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्रों पर छापे,मचा हड़कंप
Rampur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। धान खरीद केंद्र सूने पड़े हैं। इसका खुलासा डीएम के छापे में हुआ है। टारगेट से कहीं पीछे अब तक खरीद हो पाई है,जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को कड़ी चेतावनी जारी की है।
धान खरीद केंद्रों पर मिल रही शिकायतों को देखते हुए शनिवार को डीएम अनिल ढींगरा ने बिलासपुर व के मरी क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण केदौरान इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि केंद्रों पर टारगेट के मुताबिक खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों व कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। बाद में शाम को उन्होंने एजेंसियों के अधिकारियों को तलब किया और सुस्त खरीद पर गहरी नाराजगी जाहिर की। कहा कि क्रय केंद्रों पर किसी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिचौलियों से सख्ती से निपटा जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपसंभागीय अधिकारी ने किसानों से कहा कि शासन ने धान का समर्थन मूल्य 1250 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। वे अपना धान शासकीय दर पर ही सरकारी धान क्रय केंद्रों पर विक्रय करें।