{"_id":"47-17424","slug":"Rampur-17424-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग ने की दिवाली की रोशनी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग ने की दिवाली की रोशनी कम
Rampur
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। विद्युत विभाग के कमजोर उपकरणों ने दिवाली का रंग फीका कर दिया। रंग बिरंगी लाइटों से सजे घरों पर भी घंटों अंधेरा छाया रहा। लोकल फाल्ट और लूज उपकरण के चलते शाम छह बजे के बाद ही बिजली का आना जाना शुरू हो गया था। दिवाली की पूजा से लेकर आधी रात तक यह सिलसिला जारी रहा। दिवाली की रोशनी में नहाया शहर कई बार अंधेरे में डुबकी लगाता नजर आया।
बिजली महकमें को ऊपर से गाइड लाइन थी। उच्च्च अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए थे कि दिवाली पर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लेने को कहा गया था। त्योहार के मद्देनजर हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिए जाने को कहा गया था। सिविल लाइंस व कुछ अन्य बिजली घरों की ओर से तैयारी भी की गई। ट्रांसफार्मरों व अन्य उपकरणों को दुरुस्त किया गया, लेकिन फिर भी कई मुहल्ले बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे। अजीतपुर बिजली घर क्षेत्र से ज्वाला नगर समेत कई मुहल्लों में यह संकट देखा गया। वहीं आवास विकास व आसपास के कुछ अन्य कालोनियों में भी लोकल फाल्ट से सब परेशान रहे। अधिशासी अभियंता राजपाल रविवंशी का कहना है कि ओवर लोडिंग के चलते ऐसा हुआ था।