फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पोलियो ड्राप पिलाने का विरोध, प्रधानपति को पीटा

पोलियो ड्राप पिलाने का विरोध, प्रधानपति को पीटा

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बहिष्कार के बावजूद दवा पिलवाने का समर्थन करना मिलक चिकना की प्रधान के पति को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पोलियो टीम की मौजूदगी में ही जमकर पिटाई कर डाली। मारपीट होते देख पोलियो टीम के साथ ही अन्य अफसर व कर्मचारी खिसक लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहबाद रोड स्थित चिकना के मझरा मिलक विकास के मामले में फिसड्डी है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को बूथ दिवस के मौके पर भी ग्रामीणों ने अभियान का विरोध करते हुए बहिष्कार कर दिया था। बूथ डे पर एक भी बच्चे को यहां दवा नहीं पिलाने दी गई थी। गांव में ही धरना प्रदर्शन और हंगामा किया था। लोगों ने स्वास्थ्य अधिकारी और यूनिसेफ अधिकारियों की एक नहीं सुनी। थी। बृहस्पतिवार को डोर टू डोर अभियान के तहत गांव में पोलियो की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने फिर पोलियो टीम का विरोध किया। पोलियो टीम की सूचना पर गांव की प्रधान के पति रमेश चंद्र भी पहुंच गए। प्रधान पति ने दवा पिलवाने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए। पहले नोकझोंक हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रमेश चंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और तब जाकर हंगामा शांत हुआ। प्रधानपति ने पुलिस में तहरीर दे दी है। घटना के बाद यहां से टीम भी खिसक ली।
विज्ञापन


क्यों है विरोध
मिलक मझरा के ग्रामीणों की मानें तो चिकना गांव की तरह मझरे का भी विकास नहीं हुआ है। सड़क, बिजली, पानी सभी की समस्या है। गांव में जो भी योजना आती है, ग्रामप्रधान की मिली भगत से उसका क्रियान्वयन नहीं किया जाता है। जिससे गांव का विकास रुक सा गया है। पोलियो अभियान का विरोध नहीं है, मुख्य मकसद विकास की पोल खोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed