Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिना परमीशन मुख्यालय छोड़ा,पीडी फंसे

बिना परमीशन मुख्यालय छोड़ा,पीडी फंसे

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक फंस गए हैं। डीएम ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती केबाद भी जिला स्तरीय अफसर नहीं सुधर पा रहे हैं। डीएम का आदेश है कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी अफसर मुख्यालय नहीं छोड़े। इस आदेश केबाद भी अफसर डीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक फंस गए हैं। हुआ यूं कि शनिवार को जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं के संबंध में डीआरडीए केपरियोजना निदेशक आरबी पाल को अपने दफ्तर तलब किया था,लेकिन पता चला कि वह दफ्तर में नहीं हैं। डीएम ने पीडी के मोबाइल पर भी संपर्क किया,लेकिन संपर्क नहीं हो पाया,जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आरबी पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी कर दिए। डीएम ने साफ किया है कि यदि कोई अफसर उनकी अनुमति के बिना कोई मुख्यालय छोड़ता है तो उसकेखिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नही बरती जाए। डीएम की इस कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed