फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   96 corona positive found

एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 96 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
96 corona positive found
रामपुर। जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। जबकि 96 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। नए संक्रमितों में 27 अगस्त की आरटी-पीसीआर लैब रिपोर्ट और 29 अगस्त के एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा कालोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग पृथ्वीराज भाटिया कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालत बिगड़ने पर 27 अगस्त को उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती किया गया था। यहां पर 29 अगस्त को आधी रात के बाद उनका निधन हो गया। जिले में अब तक 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में 96 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 27 अगस्त को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 535 सैंपल में से 522 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इन सैंपल में 83 सैंपल दोबारा मांगे गए हैं जबकि 43 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही 391 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाई गई है। इसके साथ ही 29 अगस्त को जिले भर में किए गए एंटीजन टेस्ट में भी 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है जबकि चार संक्रमितों की रिपोर्ट जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन की जांच में और निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही 63 लोगों को दस दिन का आइसोलेशन पूर्ण करने पर डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed