{"_id":"5cb76ec0bdec22493442fce7","slug":"91555525312-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी से छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह कवायद की गई है।
जिले में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव हैं। यहां 23 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके लिए 1946 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों ने लेकर कर्मचारियों तक की तैनाती कर दी है। उनके प्रशिक्षण की कवायद चल रही है। जिला प्रशासन ने पहले तो बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया था, लेकिन आपूर्ति की दिक्कत सामने आई तो प्रशासन ने बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारियों के अभाव में जिले की बिजली व्यवस्था किसी भी तरह से बाधित न हो। सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के साथ ही सप्लाई पर नजर रखने को कहा गया है, ताकि मतदान में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं कार्मिक और मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु रहे इसलिए तकनीकी कर्मचारियों को हटाया गया है। ऐसा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया गया है।