{"_id":"5ca109dfbdec22140f0765f2","slug":"91554057695-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें: आजम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि चुनावी माहौल में कटुता नहीं बढ़ाएं। कुछ शक्तियां ऐसी हैं जो रामपुर का माहौल खराब करना चाहती हैं, ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की आवश्यकता है।
आजम खां रविवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजम खां ने कसम खाकर कहा कि अगर मैं मुल्क का वजीरे आजम होता तो 40 मौतों के बाद सिर्फ 40 सेकेंड लगते और मैं फौज के जनरल से कहता हमला हो। आपने ऐसा इसलिए नहीं कहा क्योंकि अफगानिस्तान से आपका जहाज बिना सूचना के पाकिस्तान पहुंचा। जहाज इसलिए उतर गया कि पाकिस्तान के तत्कालीन वजीरे आजम नवाज शरीफ का जन्म दिन था। सरहदों पर सिर उतार लिए गए और हमारा प्रधानमंत्री दुश्मन देश पाकिस्तान में बिना सूचना के पहुंच गया। मुझ से झगड़ा करने से देश नहीं बचेगा, दलित समाज से दूरी बनाने से देश नहीं बचेगा। सरहदों पर हमारे खून की जरूरत है। एक बार सरहद हमारे हवाले करके देखों हम देखेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, नगर अध्यक्ष आसिम राजा, गुड्डू मसूद, फसाहत खां शानू, मुकर्रम इनायती और ओमेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन