{"_id":"5c5dd3fdbdec227376727f57","slug":"91549652989-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कर्मियों को दी कौशल एवं व्यावसायिक विकास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कर्मियों को दी कौशल एवं व्यावसायिक विकास की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रामपुर में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। सीआरपीएफ कर्मियों का कौशल एवं व्यावसायिक विकास के बारे में जानकारी दी।
शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरपी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीक और कम्प्यूटर के ज्ञान के द्वारा सुरक्षा बल कर्मी अपनी दक्षताओं एवं क्षमतों का उन्नयन इग्नू के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। अत: निरन्तर ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करते रहना चाहिए। इग्नू के उप क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानू प्रताप ने इग्नू की कार्य पद्धति, उपलब्ध कोर्स के विषय में जानकारी प्रदान की और कहा कि इग्नू उन सभी युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराता है जो किसी भी वजह से शिक्षा पूर्ण नहीं कर सके एवं सुरक्षा बल कर्मी अपनी सेवा के साथ-साथ अपना शैक्षिक स्तर इग्नू के माध्यम से बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील जून ने जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जवान इग्नू से स्नातक कर के उच्च अधिकारी के रूप में प्रमोशन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू अध्य्यन केंद्र समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि अध्ययन केंद्र पर विभिन्न प्रकार के यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टीफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जोकि रोजगार परक होने के साथ साथ उपयोगी भी हैं। सीआरपीएफ के जवान इग्नू अध्ययन केन्द्र से उच्च शिक्षा का लाभ उठाएं एवं अपने कौशल और व्यवसायिक विकास को सुनिश्चित करें। सैय्यद अब्दुल वाहिद शाह ने सैनिकों को बीपीपी और बीडीपी कोर्स के लाभ से अवगत कराया एवं कहा कि यदि हम शिक्षित हैं तो सुरक्षित हैं और सुरक्षित हैं तो विकसित है। इस कार्यशाला में डिप्टी कमान्डेन्ट कमल किशोर, सुधीर कुमार, डॉ. राम किशोर सागर आदि उपस्थित रहे।