{"_id":"59a842f94f1c1bea278b49cf","slug":"91504199417-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को रामपुर और निरमंड में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। माकपा ने इन दोनों सरकारों की आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। रामपुर में माकपा सचिव बिहारी सेवगी और निरमंड में राज्य कमेटी सदस्य देवकी नंद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया, दूसरी ओर पूंजीपतियों को दस लाख करोड़ एनपीए घोषित किया गया है। हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया और अब तक केवल 1 लाख 35 हजार लोगों को ही रोजगार दिए गए हैं। किसानों को सभी फसलों का डेढ़ गुना दाम नहीं दिया जा रहा और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को जमीन से बेदखल कर रही है और इस बेदखली को तुरंत रोका जाए। किसानों के कब्जे वाली जमीन को तुरंत नियमित किया जाए। चीनी और मिट्टी तेल डिपो में उपलब्ध करवाया जाए। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य प्रेम चौहान, दिनेश मेहता, क्षेत्रीय कमेटी सदस्य नारायण खन्ना, दयाल, विवेक कश्यप, हितेश हस्टा, नीलदत्त शर्मा, विकेश जेल्टा, रमन शर्मा और निरमंड में सीपीआईएम राज्य कमेटी सदस्य देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, जगदीश, परस राम, दुर्गा सिंह, अनूप राम, गोपाल, दौलत राम, श्याम सिंह, प्रेम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।