{"_id":"596104974f1c1b0f4b8b4571","slug":"91499530391-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोघी में जांचा 121 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोघी में जांचा 121 लोगों का स्वास्थ्य
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर जिले के रोघी गांव में जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 121 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही मरीजों को उपचार संबंधी जानकारी दी गई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिवाकर के अगुवाई में विभाग की टीम रोघी गांव पहुंची। एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की टीम ने गांव के लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर के दौरान अधिकतर लोगों में जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पेट संबंधी बीमारियां पाई गई। डॉ. दिवाकर ने लोगों को पानी उबालकर पीने और खानपान पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या के हिसाब से स्वच्छ पेयजल और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस मौके पर पंचायत प्रधान रोघी पदम चंद नेगी, डॉ. सूरज नेगी, फार्मासिस्ट जितेंद्र नेगी, फार्मासिस्ट धर्म प्रेमी नेगी, सहयोगी मेहर सिंह, प्यास मणी सहित अन्य मौजूद रहे।