{"_id":"611567f18ebc3e78e21894b5","slug":"91-students-left-university-exam-rampur-news-mbd3990858119","type":"story","status":"publish","title_hn":"91 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विश्वविद्यालय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विश्वविद्यालय परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की गुरुवार को हुई परीक्षा में 2501परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी विषय, दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र और स्नातक तृतीय वर्ष में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 229 में से 220 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1172 परीक्षार्थियों में से 1138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 303 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 180 परीक्षार्थियों में से 165 परीक्षार्थी परीक्षा दी। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 661 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 643 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।जबकि 18 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 47 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 41परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।