{"_id":"59e25e504f1c1b9f678b5c0e","slug":"71508007504-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तीसरी निगाह की निगरानी में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तीसरी निगाह की निगरानी में होगी परीक्षा
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तीसरी निगाह की निगरानी में होगी परीक्षा
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को संपन्न होगी। जिले में इसके लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दो पालियों में कुल 8927 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू होगी। जिसमें प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा होगी, इसमें जिले में 3842 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5085 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए शिक्षकों की तैनाती से लेकर पुलिस कर्मियों तक की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए मुख्य सचिव द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से रिकार्डिंग के साथ ही परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रश्न पत्र खोलने के साथ ही बीच-बीच में आधे घंटे की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को शिक्षक पात्रता परीक्षा से सदैव के लिए अपात्र कर दिया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।