{"_id":"5968ed8e4f1c1bb1768b4640","slug":"71500048782-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक बन गया बस अड्डा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक बन गया बस अड्डा निर्माण
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
बाजार भावानगर में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की नाकामी के चलते पिछले दस सालों से बस अड्डे का निर्माण कार्य लटका हुआ है। बस अड्डे का निर्माण मजाक बन कर रह गया है। भावानगर में न तो बस अड्डा है और न ही पार्किंग सुविधा। इससे बाजार में आए दिन ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही हैं। भावानगर आरएस कॉलोनी से लेकर दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार तक और स्थानीय बाजार के पुलिस गुमटी से लेकर फील्ड हॉस्टल तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दोनों और बेतरतीब तरीके से लगी वाहनों की कतारें परेशानी का सबब बन रही है।
बस अड्डे के निर्माण के लिए वर्ष 2007 को लोक निर्माण विभाग ने बजट का प्रावधान कर टैंडर लगाया था। लेकिन विभाग और ठेकेदार का सही तालमेल नहीं होने से बस अड्डे का निर्माण कार्य अब तक भी पूरा नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने 16 अगस्त 2016 को फिर से भावानगर बस अड्डे के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 72 लाख 20 हजार 736 रुपये की राशि का प्रावधान कर ठेकेदार को कार्य आवंटित किया। इसकी कार्य अवधि 12 माह की थी। लेकिन अब फिर एक वर्ष पूरा होने वाला हैं। ठेकेदार अब तक सिर्फ खंभे ही खडे़ कर सका है। बस अड्डे का कार्य धीमा चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द बस अड्डे का निर्माण पूरा करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भावानगर ज्ञानचंद ठाकुर ने भी माना कि बस अड्डे के निर्माण कार्य में ठेकेदार देरी कर रहा है। विभाग की और से कोई लेटलतीफी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को दो बार जल्द बस अड्डे का निर्माण करने के आदेश दे दिए हैं।