फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   64 lakh proposals sent for furniture in Chamraua Polytechnic

Rampur News: चमरौआ पॉलीटेक्निक में फर्नीचर के लिए भेजे 64 लाख के प्रस्ताव

Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
64 lakh proposals sent for furniture in Chamraua Polytechnic
रामपुर। गांव नौगवां में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य नबंवर तक पूरा हो जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने निर्माणाधीन भवन में फर्नीचर समेत जरूरी सामान के लिए 64 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। चमरौआ के काॅलेज की कक्षाएं रामपुर के पॉलिटेक्निक काॅलेज में संचालित की जा रही हैं। कॉलेज में बाउंड्रीवॉल, हॉस्टल व अन्य कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। शासन ने फर्नीचर, मशीन और अन्य उपकरणों के लिए जारी हुए 4.30 करोड़ रुपये वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक की स्थापना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने निर्माण कार्य के लिए संस्थान को आठ करोड़ रुपये और साज-सज्जा उपकरण, मशीन आदि की खरीदारी के लिए 4.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन यह धनराशि मिलने में काफी देरी हुई।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं किया गया, जिस कारण साज-सज्जा उपकरण, मशीन आदि की खरीदारी के लिए आई 4.30 करोड़ रुपये की रकम को शासन ने वापस ले ली गई थी। करीब 19 करोड़ की लागत से कॉलेज बनाया जा रहा है। नवंबर तक काॅलेज निर्माण कार्य पूर्ण हो सकता है, इसके लिए कॉलेज में फर्नीचर और अन्य सामान खरीदने के लिए शासन को 64 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फिर से शासन को 64 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन की ओर से पैसा मिलने के बाद फर्नीचर समेत अन्य कामों को शुरू करा दिया जाएगा।
- राजबहादुर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चमरौआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed