{"_id":"5ace60824f1c1bdb3d8b4a33","slug":"61523474562-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी एनसीईआरटी सिलेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी एनसीईआरटी सिलेबस
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी एनसीईआरटी सिलेबस
रामपुर।
अब यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी एनसीईआरटी सिलेबस के आधार पर पढ़ाई होगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। कालेजों में सुविधाओं और संसाधनों के लिहाज से भी काम हो रहा है। इसके अलावा शैक्षिक गुणवत्ता के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब तक जहां यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होती थी, वहीं अब इन कालेजों में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होगी। इस बाबत शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासनादेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर कहा है कि चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा नौ से लेकर बारह तक की पढ़ाई एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुरूप की कराई जाए। उन्होंने स्कूलों को पाठ्यक्रम में शामिल पुस्तकों की सूची भी भेजी है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि बाजार से किताबें मिलने में किसी भी तरह की असुविधा हो तो इसकी जानकारी दें, ताकि बाजार में किताबों की उपलब्धता कराई जा सके। चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय में एनसीईआरटी सिलेबस के अतिरिक्त किसी पुस्तक का उपयोग होता मिला तो कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ यादव ने बताया कि शासन के आदेश के बाद सभी विद्यालयों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।