फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   61 new corona infected including excise inspector confirmed

आबकारी निरीक्षक समेत 61 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
61 new corona infected including excise inspector confirmed
रामपुर। जिले में रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में 61 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 27 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामले 298 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। जिले में सक्रिय कोरोना मामलों का आंकड़ा तीन सौ के करीब पहुंच चुका है। रविवार को जारी रिपोर्ट के बाद जिले में कुल सक्रिय मामले 298 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में रविवार को जिन कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है उनमें आरटी-पीसीआर जांच में 30, एंटीजन जांच में 20 और निजी लैब द्वारा 11 संक्रमितों की पुष्टि की बात कही गई है। इसके साथ ही 29 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। जिले में अब तक 5938 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग व ट्रैसिंग पर भी जोर दे दिया है। इसके तहत चार दिन का विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। वहीं सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की रोकथाम को लगातार कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के लिए चेकिंग अभियान भी चल रहा है। जिसमें बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों के चालान कर जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed