फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   6 lakh rupees were robbed in the name of getting land

Rampur News: जमीन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पे

Thu, 20 Mar 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
6 lakh rupees were robbed in the name of getting land
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता अनम खान ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता बरेली के थाना मीरगंज स्थित ग्राम सुजातपुर निवासी है। उसने एसपी को बताया है कि 27 जनवरी 2024 को 114 वर्ग गज प्लाॅट खरीदने के लिए मिलक क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी व्यक्ति को उसने छह लाख रुपये बयाना के ताैर पर दिए थे। बाकी रुपये बैनामे के समय देने की बात तय हुई थी।
इकरारनामे में बैनामा कराने की तिथि 30 मार्च 2025 तक तय हुई थी। परंतु, इस दौरान जब महिला को पता लगा कि जमीन 114 वर्ग गज न होकर मौके पर मात्र 25 गज है, तब वह घबरा गई। उसने जमीन विक्रेता से कहा कि वह उनके छह लाख रुपये वापस करे या इकरारनामे के अनुसार 114 वर्ग गज का प्लॉट उसे दे।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति न ही उनके पैसे वापस कर रहा है और न प्लाॅट दे रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जो जमीन दिखाई थी, उसी को खरीदने के लिए उसने बयाना वाले रुपये दिए थे लेकिन, बाद में उसे पता चला कि वह जमीन किसी और की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed