फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   55 students left exam

55 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम, जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
55 students left exam
रामपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सुधार परीक्षा में दोनों पालियों में 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को जिले के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज रामपुर, राजकीय महाविद्यालय रजा नगर, गुरु तेग बहादुर राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और सावित्री देवी महाविद्यालय ढक्का नगलिया परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। सोमवार को पहली पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष और द्वितीय पारी में परास्नातक अंतिम वर्ष की विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पारी की परीक्षा के दौरान 649 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 609 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 40 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 95 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सात परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पारी की परीक्षा में 139 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिसमें से 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 31 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए इंप्रूवमेंट परीक्षा कराई गई। किसी भी परीक्षार्थी,स्टाफ और कर्मचारी को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के डॉ.अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई गई। सोमवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed