फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   विकास में देरी का मतलब भ्रष्टाचार को बढ़ावा: डा. नैपाल

विकास में देरी का मतलब भ्रष्टाचार को बढ़ावा: डा. नैपाल

Sun, 09 Jul 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
विकास में देरी का मतलब भ्रष्टाचार को बढ़ावा: डा. नैपाल
विकास में देरी का मतलब भ्रष्टाचार को बढ़ावा: डा. नैपाल
विज्ञापन

रामपुर। सांसद डा, नैपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के अनुसार अधिकारी कार्य करें। कार्यों के निस्तारण में देरी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती है। अधिकारी अपनी कार्य संस्तुति के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों में भी बेहतर कार्य संस्कृृति का माहौल बनायें किसी भी स्तर पर कार्यों के निस्तारण में देर न होने दिया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार और शासन विकास रथ के दो पहिये है, दोनों में सामंजस्य होना लाजमी हैं।

विकास भवन में आयोजित बैठक में सांसद ने विकास कार्यक्रमों के तहत दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत जनपद के सभी गांव एवं मजरों को विद्युतीकरण व ऊर्जीकृृत करने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य को प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक पूर्ण कर दिया जाय। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। आवश्यकतानुसार एनएचएम के तहत चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाय, जिससे आमजनता को जिला अस्पताल के अतिरिक्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बेहतर चिकित्सीय सुविधाऐं उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सर्जन की तैनाती किया जाना लाजमी है ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को यह सुविधाऐं उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन शहरी की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के प्राप्त आवेदनों के अनुसार उनके शौचालय बनाने हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जाय ताकि शहरी क्षेत्र को भी खुले से शौच मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अच्छे ढंग से योजना का क्रियान्वयन करते हुए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में अभी प्रगति धीमी हैं। इसके लिए सभी ईओ व जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शहरी क्षेत्र में भी लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण के कार्यों में तेजी लायें। श्री अवस्थी ने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए भमरौआ को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दे दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed