{"_id":"64b81b8b00b2d64e7801bc26","slug":"5-children-died-after-drowning-in-rain-water-filled-pit-2023-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur Incident: गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर 5 बच्चों की मौत, भट्ठा मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Incident: गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर 5 बच्चों की मौत, भट्ठा मालिक गिरफ्तार
Wed, 19 Jul 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गहनी गांव में पानी में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भट्ठा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबकर बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहबाद (रामपुर)। भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे अलीना उर्फ अल्शिफा (10), आकिल (14), गुलशन (11), चंचल (11) और सना (10) गांव गदमर पट्टी के रहने वाले थे। बुधवार शाम ये सभी अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने निकले थे। गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
इन पांचों के साथ आए बालक आदिल और राम सिंह ने साथियों को बचाने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद इन दोनों ने भट्ठे पर मौजूद चौकीदारों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पांचों बच्चों को गड्ढे से निकाल कर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि परसों ही भट्ठा मालिक को गड्ढे की बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए थे। भट्ठा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों में जिन-जिन भट्ठों पर हादसे हुए हैं, उनके संचालकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने एसडीएम शाहबाद को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बच्चों के परिजनों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन