{"_id":"592f2a694f1c1b7508bdb889","slug":"5-arab-ruppes-expense-in-jauhar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहर यूनिवर्सिटी पर सरकारी महकमों ने लुटाए पांच अरब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर यूनिवर्सिटी पर सरकारी महकमों ने लुटाए पांच अरब
ब्यूरो/अमर उजाला/रामपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
jauhar university
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की सरकार सूबे के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर खूब मेहरबान रही। शासन को भेजी गई स्टेटस रिपोर्ट में स्थानीय प्रशासन ने सरकारी महकमों की ओर से तकरीबन पांच अरब खर्च का उल्लेख किया है।
कहा गया है कि निजी यूनिवर्सिटी में सरकार ने अपनी कृपा ऐसी बरसाई कि सरकार ने खजाने का मुंह ही खोल दिया। यहां पर सेवन स्टार गेस्ट हाउस तो बनवाया ही गया साथ ही पानी की टंकियां भी बनवाई गई। करीब एक दर्जन से ज्यादा विभागों ने करोड़ दो करोड़ नहीं, लगभग पांच अरब रुपये की लागत से निर्माण कराया।
प्रशासन ने इस तरह की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। बता दें कि यूनिवर्सिटी को शहर के चारों तरफ से आने वाली चौड़ी सड़कें बनाने का खर्चा तो इससे अलग है। प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर समाजवादी पार्टी सरकार काफी मेहरबान रही थी।
विज्ञापन
सपा सरकार में यूनिवर्सिटी में खूब सरकारी धन लुटाया गया था। सरकार बदलने के बाद विरोधियों के निशाने पर आजम खां के आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने विरोधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इन पर जांच का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
यूपी सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर पूछा था कि यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के स्थानों पर कितनी धनराशि खर्च की गई है। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासन ने विभागों से सूचनाएं एकत्र कर मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
पूरी रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें विभागवार कराए गए कामों का उल्लेख किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पांच साल में तकरीबन पांच अरब का खर्चा हुआ है। इस खर्चे में शहर के हर छोर से यूनिवर्सिटी तक आने वाली सड़कों पर हुआ खर्चा शामिल नहीं है।