{"_id":"6aee3553e1ebe28b7d00fa7e","slug":"teenager-crosses-the-limits-of-depravity-strangles-victim-after-rape-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184220-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोर ने पार की हैवानियत की हदें ...दुष्कर्म के बाद घोंट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोर ने पार की हैवानियत की हदें ...दुष्कर्म के बाद घोंट दिया गला
Sat, 07 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले सातवीं कक्षा के किशोर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दुकान से लाॅलीपाॅप दिलाने के बहाने साथ ले गए आरोपी किशोर ने जंगल में बच्ची के साथ किस कदर दरिंदगी की, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया गया है। इसमें दुष्कर्म के साथ ही आठ जगह गंभीर चोटों की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद ईंट से किशोरी को लहूलुहान करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
जिस मासूम बच्ची को दुनिया की समझ तक नहीं थी, उसे शायद यह भी नहीं पता था कि जिस शख्स के पीछे वह रोजाना चली जाती है, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा बन जाएगा। दुकान पर लॉलीपॉप दिलाने के बहाने आरोपी किशोर उसे अपने साथ ले गया। फिर मंदिर और भंडारे में ले जाने का झांसा देकर लक्खी बाग के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद खुलासे के डर से बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर ने जो कहानी बताई, वह रूह कंपा देने वाली है। हैवानियत के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा, न ही अपराध बोध हुआ। मासूम की हत्या करने के बाद भी वह मंदिर पहुंचा और भंडारे में खाना खाया।
पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना कर रहे कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया है। उसके अनुसार, छह वर्षीय बच्ची अक्सर उसके आसपास रहती थी। वह कहीं जाता तो उसके पीछे चल देती थी और साथ जाने की जिद करती थी। बुधवार को भी बच्ची उसके पीछे-पीछे परचून की दुकान तक पहुंच गई। आरोपी ने वहां उसे लॉलीपॉप दिलाया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ लक्खी बाग के जंगल की ओर ले गया जहां दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची ने घबराकर भागने की कोशिश की और वह बांस के पेड़ों में उलझकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसने ईंट से बच्ची के सिर पर भी वार किए और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन
वारदात का सबसे विचलित करने वाला पहलू हत्या के बाद का घटनाक्रम है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी जंगल से निकलकर मंदिर पहुंचा। वहां चल रहे भंडारे में खाना खाया। एक तरफ जंगल में छह साल की मासूम का शव पड़ा था तो दूसरी तरफ आरोपी सामान्य तरीके से भंडारे में शामिल हो गया। उधर, घर में बच्ची के नहीं लौटने पर परिजन उसे तलाशते रहे। उम्मीद थी कि कहीं न कहीं उनकी लाडली मिल जाएगी, लेकिन बृहस्पतिवार को लक्खी बाग के जंगल में उसका रक्तरंजित शव मिला। सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस घटनास्थल तक पहुंची। इसके बाद आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटनाक्रम का खुलासा हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- --
बेटी की याद में बिलख रही मां, घर की दीवारों में गूंज रही चीखें
शाहबाद। जिस बेटी को मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखा, जिसकी हंसी से घर में रौनक रहती थी, उसके साथ हुई दरिंदगी की कल्पना मात्र से कलेजा कांप उठता है। बेटी को खोने का गम मां बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। घर से रह-रहकर चीखने और रोने की आवाजें बाहर तक आ रही हैं। परिजन उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मासूम की याद हर बार जख्म को हरे कर देती है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। लोग घटना को याद कर सिहर उठते हैं।
-- -- -- --
आरोपी के परिजन भी सहमे, मोहल्ले में सन्नाटा
शाहबाद। छह साल की मासूम की हत्या के आरोपी किशोर के परिवार में भी शुक्रवार को तनावपूर्ण माहौल रहा। परिवार के लोग सहमे और परेशान दिखाई दिए। मोहल्ले से गुजरने वाले लोग आरोपी के घर की ओर जाने से बचते नजर आए। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग मासूम के साथ हुई दरिंदगी को लेकर स्तब्ध हैं।
-- -- -- -- -- --
-इस मामले में आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह में रखा गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अनिल सिंह सिसोदिया, एसपी