{"_id":"6aee36b89c8adb05e70bea87","slug":"worker-injured-after-coming-into-contact-with-an-electricity-pole-rampur-news-c-15-ald1053-1033250-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली पोल की चपेट में आने से श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली पोल की चपेट में आने से श्रमिक घायल
Sat, 07 Nov 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बिजली विभाग की ओर से आमबाग क्षेत्र में एलटी लाइन को बदल कर एबीसी लाइन डालने के लिए पोल ले जाते समय एक श्रमिक पोल की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दाएं पांव की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। साथी श्रमिकों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में यूपी के जिला रामपुर के श्यापुर निवासी राकेश सिंह (38) पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह ठेकेदार के साथ लाइन बिछाने में श्रमिक का कार्य कर रहा है। शुक्रवार की सुबह वह मनिहारगोठ से ट्रैक्टर-ट्राॅली में पोलों को डाल रहा था। इस बीच एक पोल की चपेट में आ गया। संवाद
विज्ञापन