Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire at a fruit shop and an eatery

Rampur News: फल की दुकान और भोजनालय में लगी आग

Sat, 07 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire at a fruit shop and an eatery
बिलासपुर। नगर के माटखेड़ा रोड पर बृहस्पतिवार देर रात अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। फलों की दुकान से उठी लपटों ने देखते ही देखते बगल के भोजनालय को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता साफ कराया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। व्यापारी नेता धन्नूमल बंसल समेत अन्य व्यापारियों और मोहल्ले के लोगों ने भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग बगल में स्थित धन्नूमल बंसल की किराने की दुकान तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी फहीम अहमद की माटखेड़ा रोड पर फलों की दुकान है। उनके बराबर में ही एसडीएम कॉलोनी निवासी सुनील गुप्ता का भोजनालय है।
व्यापारियों के अनुसार, फहीम ने बृहस्पतिवार को दुकान नहीं खोली थी, जबकि सुनील गुप्ता भोजनालय बंद करके शाम को घर चले गए थे। इसी दौरान रात में दुकान में आग लग गई। दोनों व्यापारियों ने आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है। हालांकि, मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से लेकर किसी असामाजिक तत्व की शरारत तक की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि दो दुकानों में आग लगने की सूचना मिली है, लेकिन फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
000
चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े लोग
आग देखकर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने बाल्टी उठाई तो किसी ने पाइप संभाला। लोग एक-दूसरे को आवाज देकर जगाते रहे और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इसी अफरा-तफरी में किसी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

000
दुकानदारों को भारी नुकसान
आग ने पहले फहीम अहमद की फलों की दुकान को चपेट में लिया और फिर सुनील गुप्ता के भोजनालय तक पहुंच गई। दोनों दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दोनों व्यापारियों ने करीब एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed