{"_id":"6aeed3524c5b1bd58c0fa264","slug":"usman-khawaja-has-claimed-the-entire-australia-team-was-involved-in-the-sandpaper-plot-in-2018-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सैंडपेपर की जानकारी पूरी टीम को थी': बगावत पर उतरा यह कंगारू बल्लेबाज, आठ साल पुरानी घटना पर किए बड़े खुलासे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सैंडपेपर की जानकारी पूरी टीम को थी': बगावत पर उतरा यह कंगारू बल्लेबाज, आठ साल पुरानी घटना पर किए बड़े खुलासे
Sat, 07 Nov 2026 12:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:59 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दावा किया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैंडपेपर मामले की जानकारी पूरी कंगारू टीम को थी। ख्वाजा उस वक्त टीम के सदस्य थे। सैंडपेपर मामले को लेकर तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : IANS
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन टेस्ट में हुए बॉल-टैम्परिंग मामले पर बयान दिया है। ख्वाजा ने कहा है उस टेस्ट के दौरान सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी पूरी टीम को थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सैंडपेपर विवाद पर क्या बोले ख्वाजा?
ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, यह हम सभी ने किया था। इसमें कोई एक बल्लेबाज, गेंदबाज या स्टाफ नहीं था। मैंने ड्रेसिंग रूम में टीम से कहा कि वे जिम्मेदारी लें, न कि स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट की बात करें। मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं वह नहीं बनना चाहता जो सामने आकर सच के बारे में बात करे। दिक्कत यह है कि मुझे सच में लगा था कि आठ साल बाद अब तक सच सामने आ गया होता। शायद मुझे लगा था कि वॉर्नर ने इसका पर्दाफाश कर दिया होगा, या कोई और इसके बारे में ज्यादा बात करेगा। मुझे बस यह नहीं लगा था कि यह इस हद तक पहुंचेगा। लेकिन जैसे-जैसे यह लंबा चला और शुरू से ही, मैं इसे मिलकर स्वीकार करने की कोशिश कर रहा था।

ख्वाजा ने कहा, मुझे हमेशा लगता है कि जिंदगी सिर्फ क्रिकेट से कहीं ज्यादा है। ये लोग उस इंसाफ के हकदार हैं। ऐसा नहीं लगता कि कोई उन्हें इंसाफ देगा। उन तीनों में से कोई भी सबसे पहले कुछ नहीं कहना चाहता। सही भी है, अगर वे ऐसा करते हैं तो यह सिर्फ सुनी-सुनाई बात होगी और उनकी बात होगी। उन्हें किसी और की जरूरत थी जो कुछ कह सके।
उन्होंने कहा, मैं उस पूरे टेस्ट मैच में कैम बैनक्रॉफ्ट के बगल में बैठा था और मेरा इंटरव्यू नहीं लिया गया। मुझे पूरी तरह से लगता है कि मेरा इंटरव्यू इसी वजह से नहीं लिया गया, क्योंकि वे जानते थे कि मैं इसे एक टीम के तौर पर लेना चाहता हूं, क्योंकि वे जानते थे कि अगर मेरा इंटरव्यू लिया गया तो मैं सच बोलने के लिए तैयार हूं। मैं अपने फोन के बजने का इंतजार कर रहा था। वह कभी नहीं बजा और फिर पेनल्टी दी गईं और मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने इसलिए बोलना चुना क्योंकि मुझे लगा कि यह करना सही है। इस घटना के बाद मुझे वर्षों तक इसके नतीजों के साथ जीना पड़ा।

क्या था पूरा मामला
2018 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन टेस्ट के दौरान ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के नीचे सैंडपेपर का एक छोटा टुकड़ा छिपाते हुए पकड़े जाने के बाद, कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबके सामने माना था कि नेतृत्व ग्रुप ने बॉल से छेड़छाड़ की साजिश रची थी। इस घटना के बाद स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 महीने का बैन लगाया गया था।