{"_id":"59da7d884f1c1b6d548b631f","slug":"41507491208-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी शिक्षा में यू टयूब का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी शिक्षा में यू टयूब का सहारा
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी शिक्षा में यू ट्यूब का सहारा
रामपुर। प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए अब शिक्षक यू टयूब और वेबसाइट पर शैक्षिक फिल्में देखेंगे। इसके बाद इन फिल्मों के बारे में बच्चों को बताया जाएगा और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक हर स्तर पर प्राथमिक शिक्षा के सुधार को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस से लेकर किताबें और जूते, मौजे तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का मकसद है कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले। लिहाजा, मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर समय- समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। इसी के तहत अब प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक शैक्षिक फिल्में देखेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यू टयूब पर ऐसी करीब दो सौ फिल्में अपलोड की गई हैं, जिसके तहत शिक्षक एसआइईटी लखनऊ ऑफिसियल लिंक पर जाकर ये फिल्में देखी जा सकती हैं। इसके अलावा मानव संसाधन विभाग की ओर से भी वेबसाइट पर करीब पांच सौ फिल्में अपलोड की गई हैं। शिक्षकों को अपने फोन में एनआरओइआर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर लॉगिन करना होगा, जिसके बाद फिल्में सामने आ जाएंगी। इसके बाद शिक्षक प्रतिदिन एक फिल्म देखेंगे और इसके बारे में बच्चों को जानकारी देंगे। वेबसाइट पर जो फिल्में में उनमें स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरूषों से जुड़ी प्रेरणादायी फिल्में हैं। कई फिल्में ऐसी हैं, जो शिक्षा के महत्व और शिक्षा की आवश्यकता को दर्शाती हैं। इस बाबत बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने अपने जनपद के शिक्षकों को इसके बारे में बताएं।