{"_id":"596281db4f1c1bc0288b4709","slug":"41499627995-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का विरोध, 11 को कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का विरोध, 11 को कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी का विरोध, 11 को कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल
रामपुर। जीएसटी के दायरे में आने के बाद कपड़ा व्यापारी भी नाराज हैं। कपड़ा व्यापारियों ने 11 जुलाई को जिले भर के कपड़ा व्यवसाय को बंद रखने का ऐलान किया है। साफ किया है कि कपड़ा व्यवसाय जीएसटी आने के बाद से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले हुई बैठक में कपड़ा व्यापारियों ने इस तरह का ऐलान किया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने जीएसटी का विरोध किया कहा कि जीएसटीसे व्यापार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। बैठक में कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी का खूब विरोध किया साथ ही ऐलान किया है कि जीएसटी के खिलाफ 11 जुलाई को कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस फैसले का समर्थन व्यापार मंडल करेगा। इस दौरान कपड़ा व्यापारी एक ज्ञापन भी सौपेंगे। वक्ताओं ने कपड़ा व्यासायियों से बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शाहिद शमसी,शोएब शमसी, हिलाल, आरिश, इमरान आदि मौजूद रहे।