{"_id":"5701620b4f1c1bae28c8115c","slug":"40percent-feced-crpfexams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 40 फीसदी ने ही दी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 40 फीसदी ने ही दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ स्टेनो पद की रविवार को परीक्षा देते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनों) पद के लिए रविवार को हुई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी। 20 परीक्षा केंद्रों पर महज 40 फीसदी ही अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा संपन्न होने के बाद सरकारी मशीनरी ने राहत की सांस ली है।
सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनो) पद के लिए रविवार को लिखित परीक्षा थी। परीक्षा कराने के लिए सीआरपीएफ के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी दिन रात एक कर दिया था। दो माह से तैयारियां की जा रही थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सीआरपीएफ प्रशासन ने लगभग 12 हजार बताई थी। इसी आधार पर प्रशासन ने तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
रविवार को जब परीक्षा शुरू हुई तो स्थिति पूरी तरह उलट थी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी। 20 परीक्षा केंद्रों की हालत ये थी कि किसी कक्ष में छह तो किसी कक्ष में 20 अभ्यर्थी नजर आ रहे थे। कक्ष निरीक्षक काफी देर तक परीक्षार्थियों का इंतजार करते रहे। ढाई घंटे की परीक्षा के ही प्रशासनिक अमले के साथ ही सीआरपीएफ प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
परीक्षा में 11340 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 3893 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 7447 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीआरपीएफ प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं को सीज कर दिया और अपनी कस्टडी में ले लिया।