फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   30 quintals of khair wood and a motorcycle recovered.

Rampur News: 30 क्विंटल खैर की लकड़ी और बाइक बरामद

Tue, 10 Feb 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
30 quintals of khair wood and a motorcycle recovered.
मिलक खानम। क्षेत्र के पीपली वन में रविवार रात खैर की लकड़ी की तस्करी करने का प्रयास वन विभाग की सतर्कता से विफल हो गया। गश्त के दौरान वन टीम ने कक्ष संख्या तीन में संदिग्ध गतिविधि देखी, जहां पांच-छह तस्कर खैर की लकड़ी काट रहे थे। वनकर्मियों को देखकर तस्कर अपनी बाइक छोड़कर उत्तराखंड सीमा की ओर भाग गए।
विज्ञापन


मौके से खैर की लकड़ी के 24 गोटे (लगभग 30 क्विंटल) बरामद किए गए जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है। वन रेंजर ठाकुर विजय कुमार ने बताया कि बरामद सामान के साथ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और तस्करों की पहचान की जा रही है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रेंजर ठाकुर विजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात हुई घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

--------------------
पहले भी हो चुकी हैं तस्करी की घटनाएं

पीपली वन क्षेत्र में खैर की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इससे पहले भी तस्कर वन विभाग की नाकेबंदी तोड़कर लकड़ी ले जाने में सफल हो चुके हैं। कई मामलों में विभाग ने खैर की लकड़ी और वाहन बरामद कर कार्रवाई की है, बावजूद इसके तस्करों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं।गत माह पीपली वन में तस्करों की आपसी गुटबंदी के चलते एक ग्रामीण की हत्या भी हुई थी। इसके बाद भी तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed