{"_id":"6a87436ab8b50585630b45ea","slug":"3-mother-nagmas-condition-deteriorated-after-amans-burial-she-is-repeatedly-losing-consciousness-rampur-news-c-282-1-rmp1001-178291-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अमान के दफन के बाद मां नगमा की हालत बिगड़ी, बार-बार हो रहीं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अमान के दफन के बाद मां नगमा की हालत बिगड़ी, बार-बार हो रहीं बेहोश
Fri, 21 Aug 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बेटे अमान के दफन के बाद से मां नगमा बेहोश हालत में हैं। जब भी आंख खुलती तो अपने बेटे को याद कर आंसू बहाने लगतीं और फिर बेहोश हो जातीं। तेजाब पीने की वजह से अभी कमजोरी भी है। देर रात से वह इसी तरह लेटी हुई हैं। बेटे की मौत को अब तक स्वीकार कर पाना मुश्किल हो रहा है। यही वजह थी कि मौत की खबर सुनने के बाद उसने यह कदम उठा लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दफन करने से पहले उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
अजीतपुर मोहल्ले में नाले में डूबकर हुई आठ वर्षीय अमान की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। बुधवार देर रात बेटे अमान के दफन से पहले मां नगमा अस्पताल से घर पहुंचीं और अपने बेटे को आखिरी बार निहारा। इसके बाद लोग उसे दफन के लिए ले गए। बेटे के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद से मां बेहोश हैं। दोपहर तक यही हालात बने रहे।
अमान के मामू लईक बताते हैं कि बार-बार नगमा की आंख खुलती है तो तुरंत अमान के नाम से चिल्लाने लगती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। परिवार और रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं, जबकि पिता अन्य कार्रवाई पूरी करने में व्यस्त हैं। वहीं, अमान का भाई और बहन भी गुमसुम अवस्था में हैं।