{"_id":"693c80152ab5e2ae1901a9b9","slug":"286-lakh-inactive-accounts-have-rs-5176-crore-dumped-in-them-efforts-underway-to-activate-them-rampur-news-c-282-1-rmp1004-159807-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 2.86 लाख निष्क्रिय खातों में 51.76 करोड़ रुपये डंप, सक्रिय कराने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 2.86 लाख निष्क्रिय खातों में 51.76 करोड़ रुपये डंप, सक्रिय कराने की कवायद शुरू
विज्ञापन
शिविर में पहुंचे 134 खाताधारकों ने 58 लाख रुपये पर जताया दावा, आरबीआई के निर्देश पर चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में 2.86 लाख निष्क्रिय खातों में 51.76 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं। इन निष्क्रिय खातों को सक्रिय कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंकों की ओर से शिविर लगाकर खातों को सक्रिय किया जा रहा है। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में 134 खाताधारकों ने पहुंचकर इन खातों में पड़ी 58 लाख रुपये की राशि पर दावा किया है।
वित्त मंत्रालय के आदेश पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तीन माह का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने का काम हो रहा है। रामपुर में 2.86 लाख खाताधारक ऐसे पाए गए हैं, जिनके खातों में 51.76 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं।
इन खातों को सक्रिय करवाकर जमा राशि पर दावा कराने के लिए अभियान जारी है। विकास भवन के सामने लगाए गए शिविर में विभिन्न बैंकों ने कैंप लगाया, जिसमें 134 लोगों ने पहुंचकर दावा जताया। अग्रणी जिला प्रबंधक शिवांग जोशी ने बताया कि 2.86 लाख खातों में 51.76 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े हैं और 134 खातों में 0.58 करोड़ रुपये क्लेम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीडीओ गुलाब चंद्र ने शाखा प्रबंधकों से आग्रह किया कि अभियान को लगातार जारी रखें और सभी छोटे-बड़े खातों को ट्रेस कर उनके उत्तराधिकारी या संबंधित व्यक्ति तक राशि पहुंचाने की दिशा में काम करें।