फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   2641 popy husk plant recovered from two orchard in aani kullu

आनी में पुलिस ने अफीम के 2641 पौधे किए नष्ट

Sun, 16 May 2021 04:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
2641 popy husk plant recovered from two orchard in aani kullu
आनी (कुल्लू)। पुलिस थाना आनी ने दो अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर उगाई गई अफीम की खेती होने का खुलासा किया है। जांच में पुलिस ने दोनों गांवों में अफीम के 2641 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों भूमि मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस पोस्ट लूहरी के अंतर्गत कटाहर गांव में सेब के बागीचे में अफीम के पौधे उगाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि लुहरी पुलिस चौकी के जवान जब गश्त पर थे तो, किसी ने सूचना दी कि कटाहर गांव के पदम सिंह ने सेब के बागीचे में अफीम के पौधे अवैध रूप से उगाए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने पदम सिंह के बगीचे में पहुंचकर अवैध रूप से उगाए गए 511 पौधे बरामद किए, इन्हें पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया है। पुलिस ने पदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में पुलिस थाना आनी के तहत डाकघर जाओं के डगुट गांव में चेतराम ने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती कर रखी थी। इसकी सूचना आनी पुलिस थाना को मिली। पुलिस बगीचे में दबिश दी तो पाया कि चेतराम के सेब के बगीचे के दो खेतों में 2130 अफीम पौधे उगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी पौधे उखाड़कर नष्ट कर दिए हैं। पुलिस ने भूमि मालिक चेतराम के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा-18 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खात्मे को पुलिस अभियान चलाए हुए है। नशे के खिलाफ भविष्य में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed