फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   225 couples will tie the knot, 93 Muslim couples will also be involved

विवाह बंधन में बंधेंगे 225 जोड़े, 93 मुस्लिम जोड़े भी शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
225 couples will tie the knot, 93 Muslim couples will also be involved
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रामपुर शहर स्थित भारत गार्डन परिसर में 21 नवंबर को 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 225 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड मिलक के 38, शाहबाद के 29, स्वार के 39, चमरौआ के 11, बिलासपुर के 16, सैदनगर के 19, नगर पंचायत शाहबाद के 32,नगर पालिका रामपुर के 30, नगर पालिका टांडा के 10 और नगर पंचायत मसवासी से एक जोड़ा सहित 225 जोड़े चयनित किए गए हैं। इनमें 132 हिंदू और 93 मुस्लिम जोड़ें हैं। जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में जाते हैं, जबकि दस हजार रुपये से कपड़े, चांदी के बिछिया, चांदी की पायलें, सात बर्तन आदि दिया जाता है। छह रुपये आयोजन में खर्च किए जाते हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारत सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मिलक विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजबाला, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed