फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरूनामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरू

नामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरूनामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरू

Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरूनामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरू
रोहड़ू।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन भरने के बाद मतदाताओं की नब्ज टटोलने निकल चुके हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा ने रविवार को चिड़गांव तहसील व भाजपा की शशि बाला ने रोहड़ू तहसील के कई गांव में चुनाव प्रचार किया।

रोहड़ू में भाजपा प्रत्याशी शशि बाला पहली बार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है। इसके चलते लोगों के बीच उनको अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। भाजपा की ओर से रोहड़ू में महिला उम्मीदवार के चुनाव मैदान में उतरने से गुटों में बंट चुकी भाजपा एक मंच पर नजर आ रही है। शशि बाला के साथ दिल्ली तक टिकट के लिए कसरत कर चुके नेता भी अब उनके साथ चुनाव प्रचार में खडे़ हैं। रोहड़ू में भाजपा वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से दो गुटों में बंट गई थी। खुशी राम बालनाटाह के समर्थक मंडल में पार्टी की गतिविधियों से अलग चल रहे थे। महिला प्रत्याशी को टिकट मिलने के बाद नामांकन के दिन से सभी साथ खडे़ मिले। दूसरी ओर मोहन लाल ब्राक्टा पांच साल से रोहड़ू का बतौर विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जनता में उनको परिचय की जरूरत तो नहीं पर लोगों से सत्ता के दौरान रहे गिले शिकवे जरूर दूर करने होंगे। उनको लोगों के किए गए कार्यों को गांव-गांव में भुनाना पड़ेगा। ऊपर से उनको पिछले चुनाव में मिली रिकॉर्ड मतों की जीत नई चुनौती है। अंतिम दिन अभी रोहड़ू से नामांकन भरने के लिए दो निर्दलीय जरूर तैयारी कर रहे। लोकिन उनका चुनाव मैदान में रहना संभव नहीं लग रहा। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा के बीच रोहड़ू में इस बार का चुनाव होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed