{"_id":"571d13cb4f1c1b742f8b56be","slug":"19injured-in-lathicharge-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष को हिरासत में लेने से ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष को हिरासत में लेने से ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को आलियागंज प्रकरण को लेकर हुए बवाल के दौरान ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव से बचती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम की सड़क के लिए पांच मकान तोड़ने के विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम को पुलिस हिरासत में लेने से आलियागंज ग्रामीण भड़क गए।
ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति नियंत्रित न होने पर हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव में 9 ग्रामीण और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसडीएम, एएसपी सहित कई अधिकारियों को भी पत्थर लगे हैं।
घटना से गुस्साई पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने अब्दुल सलाम को शांति भंग करने केआरोप में जेल भेज दिया। 12 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें कई अज्ञात हैं।
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज में पुलिस द्वारा बुधवार को पांच मकान गिराने के विरोध में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम समर्थकों सहित धरने पर बैठे थे।
गुरुवार से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की थी। जिला प्रशासन की ओर से भूख हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश की जा रही थी। इसे लेकर शनिवार को कई घंटे समझौता वार्ता चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रविवार सुुबह लगभग 6 बजे बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे अब्दुल सलाम को हिरासत में ले लिया।