फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आज से शुरु होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारियां पूरी

आज से शुरु होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरु होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 49 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा नकलविहीन परीक्षाओं को सात जोनल एवं 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर है। दो पालियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इस परीक्षा को लेकर काफी दिनों से तैयारियां की जा रहीं थीं। परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन हों, इसके लिए भी परीक्षा केंद्रों पर तमाम इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को सील किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे युक्त वाइस रिकार्डर लगाए गए हैं, ताकि कक्षों की प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा सके। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ परीक्षा होगी, जहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 49 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर तमाम अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। कक्षों में जाकर देखा कि रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हैं अथवा नहीं। इसके अलावा सिटिंग प्लान आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रबंधकों को भी परीक्षा को लेकर सभी जानकारियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed