{"_id":"5b5f5fa94f1c1b6f548b7888","slug":"191532977065-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने शाहबाद बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। साथ ही जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाए जाने के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र ही दोनों समस्याओं का समाधान न होने पर बिजलीघर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
भाकियू असली के तमाम कार्यकर्ता सोमवार दोपहर एकत्र होकर तहसीलाध्यक्ष आकिल खां के नेतृत्व में शाहबाद बिजलीघर जा पहुंचे। जहां किसानों ने बिजलीघर में प्रदर्शन करते हुए शासन द्वारा निर्धारित शेडयूल के अनुसार 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की और ग्रामीण क्षेत्र को मात्र सात आठ घंटे बिजली मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जर्जर विधुत लाइनों को बदलवाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने दोनों समस्याओं का समाधान करने के लिए एसडीओ आदित्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो भाकियू असली के कार्यकर्ता बिजलीघर में अनिश्चित कालीन धरना देने केा बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान रामौतार, मुराद अली, नंदकिशोर, नत्थू लाल, रहीस खां, साहब खां, गजराम, अमर सिंह, शादी खां आदि किसान मौजूद थे।